क्या होता है 'श्री' का मतलब? यहां समझिए 'श्री' का इस्तेमाल एक सम्मान सूचक शब्द के तौर पर किया जाता है, हिन्दू धर्म में तो इस शब्द का काफी महत्व है और यह शब्द काफी प्रचलित है अक्सर अपने माता-पिता या किसी भी बड़े व्यक्ति का नाम लेते समय सम्मान देने के लिए उनके नाम के आगे 'श्री' शब्द का इस्तेमाल करते हैं लोग इस शब्द का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन ज्यादातर को इसका मतलब नहीं पता है क्या आप जानते हैं कि इस 'श्री' का मतलब क्या होता है? 'श्री' शब्द पौराणिक ग्रंथों से लिया गया है, यह संस्कृत का शब्द है और माता लक्ष्मी से संबंधित है साथ ही इसका अर्थ ऐश्वर्य प्रदान करने वाली भी होता है, इसके अलावा श्री का अर्थ शुभ, चमक, श्रेष्ठ, सौंदर्य और प्रतिभा भी होता है .