सीयूईटी पीजी का फॉर्म भर रहे हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल सीयूईटी पीजी परीक्षा अगले साल 11 मार्च से आयोजित होने वाली है, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी, 2024 है आवेदकों को यहां बताए जा रहे परीक्षा और आवेदन से जरूरी जुड़े निर्देशों को जान लेना चाहिए 1. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से लगभग 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना चाहिए 2. अभ्यर्थी परीक्षा हॉल खुलने के तुरंत बाद अपना स्थान ग्रहण कर लें 3. यदि उम्मीदवार किसी भी कारण से समय पर रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो इसके एनटीए जिम्मेदार नहीं होगा 4. उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में वैध प्रवेश पत्र और अधिकृत फोटो आईडी लेकर जाना होगा 5. अभ्यर्थी अपनी आवंटित सीट पर ही बैठें। यदि उम्मीदवार सीट बदलने का प्रयास करते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है 6. यदि कोई उम्मीदवार गलत जानकारी देता है, और एक से अधिक पाली/तिथि में उपस्थित होता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी .