छात्र ने कोचिंग छोड़ी, तो वापस करनी होगी फीस, पढ़िए नई गाइडलाइन शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग संस्थानों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं इनमें एक निर्देश छात्रों की फीस वापसी को लेकर भी है इसके अनुसार, यदि किसी छात्र ने पाठ्यक्रम के लिए पूरी फीस का भुगतान कर दिया है और वह निर्धारित अवधि के बीच में ही संस्थान छोड़ देता है तो संस्थान को उसकी फीस वापस करनी होगी छात्र द्वारा पहले जमा की गई फीस के अनुपातिक आधार पर उसकी शेष फीस वापस की जाएगी संस्थान को यह शेष फीस 10 दिनों के भीतर वापस करनी होगी यही नियम हॉस्टल में रह रहे छात्रों के लिए भी होगा यदि छात्र कोचिंग के छात्रावास में रह रहा है तो छात्रावास की फीस और मेस आदि की भी फीस वापस कर दी जाएगी .