IAS: ड्रेस कोड, सुरक्षा और प्रमुख कार्य आईएएस अधिकारियों का कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं होता है। हालांकि, रैंक के अनुसार वे अपने स्तर पर इच्छानुसार, फॉर्मल ड्रेस और कोट पहनते हैं। वहीं, सुरक्षा और पद वरीयता के लिहाज से एक आईएएस अधिकारी के साथ दो या तीन अंगरक्षक और सहायक रहते हैं। आईएएस एक डीएम यानी जिलाधिकारी के तौर पर काफी ज्यादा शक्तिशाली होता है। जिलाधिकारी के रूप में वह जिले के पुलिस विभाग के साथ-साथ जिले के सभी विभागों का प्रशासनिक मुखिया भी होता है। आईएएस अधिकारी पद एवं दायित्व स्तर पर विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विभिन्न प्रस्ताव, संधि एवं समझौतों पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत हैं। लोक प्रशासन और नीति निर्माण और कार्यान्वयन के लिए आईएएस जिम्मेदार होता है। यानी सरकार जो नीतियां बनाती है उन्हें लागू करवाने काम एक आईएएस अधिकारी का होता है। यानी सरकार जो नीतियां बनाती है उन्हें लागू करवाने काम एक आईएएस अधिकारी का होता है।