बोर्ड में 90% लाने हैं तो सुबह उठना होगा जल्दी, काम आएंगे ये टिप्स ज्यादातर राज्यों के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी हो चुकी है, ऐसे में छात्रों को अब सीरियस होकर पढ़ाई में लग जाना चाहिए अब आपको टाइम टेबल बनाकर नियमित तरीके से पढ़ाई करनी चाहिए, इसके लिए जरूरी है समय से उठना यहां कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं, जो सुबह के आलस को खत्म कर उठने में आपके काम आ सकते हैं सोने का समय निर्धारित करें और 7 से 8 घंटे की नीद लें, ताकि सुबह उठने में दिक्कत न हो सोने से पहले बिस्तर में फोन न चलाएं, इसकी बजाए आप अपनी कोई मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं सोने से पहले ताजा या गुनगुना पानी पीकर सोएं, इससे सुबह वॉशरूम जाने के लिए आपकी नींद खुल जाएगी अगर अलार्म लगाकर सोतें हैं तो उसे बिस्तर से थोड़ी दूरी पर रखें, ताकि जब आप उसे बंद करने जाएं तो आपकी नींद खुल जाए सोने से पहेल अगले दिन के लिए टार्गेट और टास्क सेट करके सोएं, इससे उठने में आसानी होगी अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें .