अमर उजाला
Sun, 18 June 2023
जिस हार्वर्ड में पढ़ाई के लिए सोचना भी दुर्लभ होता था आज वहाँ मुफ़्त में पढ़ाई करने के अवसर खुले हैं।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिनकी कोई फ़ीस नहीं होती है।
स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर में पढ़ने वाले छात्र इन मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे पाठ्यक्रम धन और अन्य साधनों की बचत करने के साथ-साथ छात्र को नए अवसरों से परिचित कराता है।
कुछ ऑनलाइन कोर्स ऐसे हैं जिन्हें करना बेहद लाभ प्रदान कर सकता है।
पहला, CS50's Intro To Game Development: यह कोर्स 2डी और 3डी ग्राफिक्स एनीमेशन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानने में मदद करता है।
2) Introduction to Computer Science: यह C++, Python, और HTML सहित प्रोग्रामिंग भाषाओं की समझ हासिल करने में मदद करता है।
3) The Architectutural Imagination: आप इसमें आर्किटेक्चरल प्रतिनिधित्व को पढ़ने और समझने के तरीके के बारे में जानेंगे।
4) Humanitarian Response to Conflict and Disaster: मानवीय क्षेत्र के व्यावसायीकरण, कानूनी कारकों और सिद्धांतों के बारे में समझ सकते हैं।
5) Pricing Strategy: यह भुगतान करने की इच्छा की अवधारणा और व्यवसाय पर इसके प्रभाव को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है
जेएनयू की ऐसी बातें जो शायद ही जानते होंगे आप