खुल गया टॉपर्स का राज! ऐसे लाते हैं बोर्ड में 90+ मार्क्स यूं तो पढ़ाई रोज करनी चाहिए, लेकिन सबसे जरूरी होता है रणनीति बनाकर पढ़ाई करना, इसके लिए आप माता पिता, सीनियर या टीचर से सलाह ले सकते हैं रट्टा मारकर पढ़ने की कोशिश न करें, बल्कि हर विषय के चैप्टर्स को समझें, चाहें तो आप इसके लिए एक्ट्रा क्लासेज का भी सहारा ले सकते हैं आप जो पढ़ते हैं साथ के साथ उसके नोट्स बनाते चलें, परीक्षा के समय ये नोट्स बेहद मददगार होते हैं अंतिम समय के भरोसे न रहें, अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें और उसे जारी रखें, इससे परीक्षा के आखिरी समय पर बोझ नहीं बढ़ेगा अपना सिलेबस समय से खत्म कर लें, ताकि उसके बाद आपके पास रिविजन का समय भी रहे, रिविजन से तैयारी मजबूत होती है ध्यान रहे, आपकी राइटिंग भी साफ होनी चाहिए, जिससे आपने क्या लिखा है वह टीचर को अच्छे से समझ में आए बोर्ड परीक्षा का पैटर्न समझें, प्री बोर्ड की गलतियों से सीखें और खुद को मोटिवेट रखें टू-द-प्वाइंट उत्तर लिखें, अपने उत्तर में फ्लो चार्ट का प्रयोग करें, महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट करें और उन्हें प्रूफरीड जरूर करें .