पीयर प्रेशर को कैसे करें कम? जानें विक्रांत मैसी ने क्या कहा परीक्षा पे चर्चा का आज छठवां एपिसोड टेलिकास्ट किया गया, जिसमें भूमि पेडनेकर और विक्रांत मैसी शामिल थे विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर ने परीक्षा के तनाव और जीवन की कहानी से जुड़े अपने जीवन के कई किस्से साझा किए परीक्षा पे चर्चा के दौरान अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा मैं भी जब स्कूल में होता था, तो पीयर प्रेशन बहुत होता था उन्होंने कहा, खास तौर पर पेरेंट्स अन्नोइंगली कर जाते हैं, जोकि उन्हें नहीं करना चाहिए आगे उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि स्पेशलाइज्ड स्किल सेट्स को भी स्कूल में आइडेंटिफाई करने का मौका दे रहे हैं विक्रांत मैसी कहा अगर आप स्पोर्ट्स में अच्छे हैं तो आप बहुत यंग एज में आइडेंटिफाई कर पाएंगे और अगर आप आर्ट/पेंटिंग और लिखावट में अच्छे हैं, तो आप उन चीजों को बहुत यंग एज में आइडेंटिफाई कर पाएंगे लास्ट में उन्होंने कहा जिन बच्चों को अपने मार्क्स पर अहंकार होता है, वे अहंकार कभी न करें हमेशा नजरें नीची रखें और सोच ऊंची रखें, ये बहुत ज्यादा जरूरी है .