इस तरह करेंगे तैयारी तो बढ़ जाएंगे सरकारी नौकरी मिलने के चांस

अमर उजाला

Sun, 10 September 2023

Image Credit : Pexels
अगर आपको भी सरकारी नौकरी की चाहत है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि तैयारी कैसे करें और किस नौकरी के लिए करें तो आपका कंफ्यूजन आज खत्म होने वाला है
 
Image Credit : Pexels

सरकारी विभाग का चयन करें

अपनी शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले उस सरकारी विभाग का चयन करें, जहां आप नौकरी पाना चाहते हैं और फिर उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर लें

Image Credit : iStock

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस समझें

विभाग से संबंधित प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी प्राप्त करने के बाद सबसे पहले उस सरकारी परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझ लें

Image Credit : Pixabay

अध्ययन के लिए समय सारणी बनाएं

सरकारी विभागों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए आपको समय रहते ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिये, इसके लिए समय का विभाजन करना अत्यावश्यक है

Image Credit : Pixabay

अधिकाधिक प्रैक्टिस करें

परीक्षा के मॉडल टेस्ट या पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को हल करके प्रैक्टिस करें, विषय के गहरे अध्ययन में समय बिताएं और प्रतिदिन अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें

Image Credit : iStock

विषयवार नोट्स बनाएं

सर्वश्रेष्ठ तैयारी के लिए अध्ययन के दौरान विषयवार तरीके से संगठनशील नोट्स जरूर बनाएं

Image Credit : Pixabay

ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की मदद लें

परीक्षा के लिए उपयुक्त अध्ययन सामग्री का उपयोग करना महत्वपूर्ण होता है, इसके लिए आप ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की भी मदद ले सकते हैं

Image Credit : Amar Ujala Graphics

परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार से बात करें

सरकारी परीक्षा की अच्छी करने के लिए आप किसी सरकारी परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार से बात कर सकते हैं, उनके अनुभव से सीखने का प्रयास करें

Image Credit : iStock

बच्चे को गणित में जीनियस बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Pixabay
Read Now