अमर उजाला
Sun, 9 July 2023
ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करिअर बनाने के लिए क्या है योग्यता? आइए जानते हैं...
ऑटोमेशन एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कि (AI) इंजीनियरिंग की ही एक ब्रांच है।
इसके लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन की डिग्री होना जरूरी है।
AI से जुड़े कुछ स्पेशलाइजेशन कोर्स भी हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं।
इनमें ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एडवांस्ड रोबोटिक्स सिस्टम आदि।
अगर आप चाहें, तो इसमें पीएचडी भी कर सकते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि नौकरी कैसे मिलेगी? आइए बताते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तकरीबन हर फील्ड में होने लगा है।
इस फील्ड की डिग्री रखने वाले स्टूडेंट्स गेम प्रोग्रामर, रोबोटिक साइंटिस्ट या फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में भी करिअर बना सकते हैं।
इन प्रोफेशनल्स के लिए सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में भी काफी अवसर हैं।
इसके अलावा, इसरो और नासा में भी एआई स्पेशलिस्ट की हायरिंग होती हैं।
स्टार्टअप बढ़ाने में मदद करेगी ये लीडरशिप क्वालिटी