पीएम इंटर्नशिप योजना में कैसे मिलेंगे हर महीने 5000 रुपये? पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए 3 अक्तूबर यानी आज से इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च किया जाएगा जो उम्मीदवार इस इंटर्नशिप से जुड़ने चाहते हैं, उन्हें 12 अक्तूबर को पोर्टल पर पहले पंजीकरण करना होगा आवेदकों के माता-पिता की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और आवेदकों की आयु 21-24 वर्ष के बीच होनी चाहिए इस योजना के तहत 10वीं-12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) और कौशल केंद्रों के युवा भाग ले सकते हैं आईआईटी या आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से डिग्री प्राप्त करने वाले या सीएमए या सीए जैसे प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार इसके पात्र नहीं होंगे आवेदन करने वाला उम्मीदवार यदि रेग्यूलर पाठ्यक्रम में पढ़ाई कर रहा है, तो वह आवेदन करने के लिए पात्र नहीं होगा चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार की ओर से मासिक वजीफा और वित्तीय सहायता मिलेगी इस योजना के तहत छात्रों को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में 12 माह, यानी एक वर्षीय इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा उम्मीदवार को इंटर्नशिप लगने के बाद 5000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा .