टॉपर्स ऐसे करते हैं पढ़ाई? ये है उनकी Success का राज सुबह पढ़ने से किसी भी चीज को याद करना थोड़ा आसान हो जाता है, इसलिए ज्यादातर टॉपर्स सुबह जल्दी उठकर पढ़ना पसंद करते हैं टॉपर्स स्टूडेंट टाइम टेबल बनाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि क्या पढ़ना है और किस टॉपिक को कितना समय देना है प्लानिंग करके पढ़ने से यह समझना आसान हो जाता है कि परीक्षा के दौरान किन विषयों को ज्यादा महत्व देना है टापर्स बहुत ही फोकस के साथ पढ़ते हैं, वे हर शब्द को समझकर पढ़ने की कोशिश करते हैं परीक्षा आने पर अधिक मेहनत ना करनी पड़े इसके लिए टॉपर्स अपना रीविजन करने तक की योजना पहले से ही बनाकर रखते हैं क्लास में टीचर्स द्वारा पढ़ाई गई बातों को टॉपर्स हमेशा याद रखते हैं और खुद भी नोट्स तैयारी करते हैं टॉपर्स हमेशा से अपना सिलेबस पूरा कर लेते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी चीज को लेकर चिंता कम रहती है, इस प्रकार वे बिना तनाव के काम करते हैं .