Lok Sabha Security: संसद में कितनी लेयर की होती है सिक्योरिटी? संसद की सुरक्षा तीन लेयर में होती है पहली लेयर में संसद के बाहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है अगर कोई संसद में घुसने की कोशिश करता है तो उसे दिल्ली पुलिस का सामना करना होगा दूसरी लेयर में पार्लियामेंट ड्यूटी ग्रुप आता है और तीसरी लेयर में पार्लियामेंट्री सिक्योरिटी सर्विस आती है पार्लियामेंट सिक्योरिटी सर्विस का काम आम लोगों और पत्रकारों के साथ क्राउड कंट्रोल करना होता है संसद की सुरक्षा का जिम्मा ज्वाइंट सेक्रेटरी (सुरक्षा) के हाथों में है, जो पूरे संसद परिसर की सुरक्षा को देखता है इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा के अपने डायरेक्टर सुरक्षा भी होते हैं। .