स्टार बनने से पहले कहां पढ़ते थे दिलजीत? जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन पंजाब के सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाई है हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म सरदार जी 3 का टीजर रिलीज किया, जिसे लेकर वे ट्रोल हो रहे हैं ऐसे में आइए जानते हैं कि स्टार बनने से पहले दिलजीत कहां पढ़ते थे और उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है दिलजीत एक साधारण परिवार से हैं, जहां पिता रोडवेज में कंडक्टर थे और मां गृहणी दिलजीत का असली नाम दलजीत सिंह दोसांझ है, जो उनके गांव 'दोसांझ' से जुड़ा है उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और 10वीं अलमनार पब्लिक स्कूल से पास की उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था, आगे पढ़ाई नहीं की और गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे साल 2005 में उनका पहला एलबम स्माइल आया, जो हिट हुआ और यहीं से उनका सफर शुरू हुआ .