आज ही के दिन माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे हिलेरी और शेरपा, भारत से था ये रिश्ता अगर बात दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की होती है, तो सब जानते हैं वह माउंट एवरेस्ट है आज ही के दिन इंसान माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचा था सर एडमंड हिलेरी और शेरपा आज के दिन माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे थे सर एडमंड हिलेरी का भारत से भी एक खास संबंध है सर एडमंड हिलेरी न्यूजीलैंड के पर्वतारोही , खोजकर्ता और परोपकारी व्यक्ति थे उनका जन्म 20 जुलाई 1919 को हुआ और मृत्यु 11 जनवरी 2008 को हुई 29 मई 1953 को, हिलेरी और नेपाल के शेरपा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने 1985 से 1988 तक हिलेरी ने भारत और बांग्लादेश में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त और नेपाल में राजदूत के रूप में कार्य किया .