आज ही के दिन हुआ था 9/11 का हमला, जिससे सहम गई थी दुनिया 11 सितंबर 2001 अमेरिका के इतिहास का एक काला दिन है, इस तारीख को शायद ही कोई भूल सकता है इस दिन अमेरिका पर इतना घातक आतंकी हमला हुआ था, जिससे न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया सहम गई थी इस दिन आतंकी संगठन अलकायदा ने अमेरिका के चार यात्री विमानों को हाइजैक करके उनका इस्तेमाल आत्मघाती हमलों के लिए किया था इस हमले के बाद ट्विन टावर का मलबा कई दिनों तक जलता रहा, आग को पूरी तरह से बुझाने में 100 दिन लग गए इन हमलों में 2,977 मौतें हुईं और 25,000 से अधिक लोग घायल हुए थे, हमले के बाद बाद अमेरिका ने अलकायदा को खत्म करने की कसम खा ली साल 2011 में अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन और 2022 में अलकायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी को मार गिराया अमेरिका में 11 सितंबर के हमले में मारे गए लोगों की याद में कई स्मारकों का निर्माण किया गया है .