गांधी जयंती पर ऐसे तैयार करें आसान और दिल छूने वाला भाषण

अमर उजाला

Sat, 30 September 2023

Image Credit : Pexels
महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति थे, उनका जन्म पोरबंदर, गुजरात में हुआ था और वे दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं
Image Credit : Pixabay
संयुक्त राष्ट्र ने 15 जून 2007 को औपचारिक रूप से 2 अक्तूबर को "अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस" घोषित किया, इस वर्षगांठ का सम्मान करने के लिए, स्कूलों और संस्थानों में कई कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं
Image Credit : Pixabay
अगर आपको इस दिन पर स्पीच देनी है तो अपने भाषण की शुरुआत अभिनंदन से करें, आप इस तरह शुरुआत कर सकते हैं - आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और मेरे प्रिय साथी विद्यार्थियों...
Image Credit : Pexels
गांधी जयंती की बधाई देते हुए सभी को इस दिन और उसके महत्व के बारे में थोड़ा बताएं
 
Image Credit : Pexels
महात्मा गांधी के व्यक्तिव से सीखने के लिए बहुत कुछ मिल सकता है, उनका जीवन हर किसी को देशप्रेम की प्रेरणा देता है
Image Credit : Pexels
महात्मा गांधी ने हमें दिखाया कि हम बिना लड़े और दूसरों को चोट पहुंचाए समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी के लिए अहिंसा का रास्ता चुना
Image Credit : Pexels
आप अपने भाषण में उनकी दयालुता, अहिंसा, ईमानदारी सहित उनके व्यक्तित्व की बाकी सभी प्रेरणादायी बातों का जिक्र करें और लोगों को उनके विचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करें
Image Credit : Pixabay
इस तरह अपने भाषण को विराम दें - इस महात्मा गांधी जयंती आइए एक-दूसरे के प्रति दयालु बनें, सच बोलें और अपने देश और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए मिलकर काम करें। हम सभी अपने तरीके से छोटे गांधी बन सकते हैं
 
Image Credit : Pixabay

आज भोपाल में करतब दिखाएंगे विमान; जानें कब हुआ था IAF का गठन

Social Media
Read Now