कितनी पढ़ी-लिखी हैं हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रैंड जैस्मिन वालिया? सोशल मीडिया पर आजकल मशहूर गायिका/टीवी पर्सनैलिटी जैस्मिन वालिया और हार्दिक पांड्या को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं जैस्मिन को अब तक इस सीजन दो मैचों के दौरान मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पांड्या को चीयर करते हुए देखा गया ऐसे में आइए जैस्मिन वालिया की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानते हैं जैस्मिन का जन्म ब्रिटेन के एसेक्स में एक पंजाबी परिवार में हुआ था जैस्मिन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनके सात लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जैस्मिन को बचपन से ही फिल्मों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रुचि थी 10 साल की उम्र में ही उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपनी यात्रा शुरू की और थिएटर स्कूल में एडमिशन लिया उन्होंने चार ए-स्तरों की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने तीन ए ग्रेड और एक बी-ग्रेड हासिल करके मजबूत अकादमिक प्रदर्शन का उदाहरण पेश किया जैस्मिन ने दर्शनशास्त्र का अध्ययन करने के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आवेदन किया। हालांकि, वहां उनके आवेदन को ठुकरा दिया गया था इसके बाद जैस्मिन का बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया। उन्होंने कुछ वर्षों तक नेटवेस्ट बैंक में कस्टमर एडवाइजर के रूप में काम किया उन्होंने एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) के साथ एक अकाउंटेंसी कोर्स में भी दाखिला लिया, लेकिन बाद में बाहर हो गईं .