अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
छात्र के लिए पढ़ाई की महत्ता जीवन पर्यंत रहती है।
जहां एक ओर स्कूल का चयन मां-बाप करते हैं तो कॉलेज का चयन बच्चे साथ मिलकर करते हैं।
कॉलेज चुनते समय अपनी आवश्यकताओं और लक्ष्य का ख्याल रखना चाहिए।
कॉलेज चुनने से पहले उसकी अकादमिक स्थिति और रैंक को देखना चाहिए।
कॉलेज पुराने घिसे-पिटे कोर्स के बजाय नए कोर्सों का ऑप्शन प्रदान करता हो।
कैंपस के माहौल को टटोलना आवश्यक होता है और जो होस्टल वाले हों उन्हें तो विशेष ध्यान देना चाहिए।
संस्थान का उसके मेधावी छात्रों से जुड़ाव है कि नहीं वो जान लें क्योंकि वो आपके नेटवर्क बनाने का पहला स्रोत होते हैं।
कॉलेज का प्लेसमेंट सेल कितना प्रभावी है ये जानकारी लें। ये भी जानें कि पूर्व के कितने छात्र कहां-कहां जॉब हासिल कर पाए हैं।
पता करें कि कॉलेज की फीस कितनी है और यदि स्कॉलरशिप मिलती है तो उसके क्या मानक है।
ये भी पता करें कि छात्रों की दिक्कतों का समाधान करने के लिए कॉलेज में किस तरह की प्रक्रिया है।
चाणक्य की ये बातें मानीं तो सफलता पक्की