एक नहीं होते सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल, समझें दोनों के बीच अंतर हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा एक अच्छे स्कूल से पढ़ाई करे। भारत में सैनिक और मिलिट्री स्कूल का नाम अच्छे स्कूलों की सूची में शामिल है अक्सर लोग इन दोनों को लेकर कंफ्यूज्ड रहते हैं और दोनों को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इन दोनों में काफी अंतर होता है सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल दोनों ही विशेष प्रकार के स्कूल हैं सैनिक स्कूल सोसाइटी के अनुसार सैनिक स्कूल रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं इनमें कक्षा 6 और 9 में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश मिलता है वर्तमान में अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी चालू है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है मिलिट्री स्कूल रक्षा मंत्रालय के सीधे प्रशासनिक नियंत्रण में आते हैं। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा किया जाता है भारत में लगभग 35+ सैनिक स्कूल और 5 मिलिट्री स्कूल (राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल) हैं .