अमर उजाला
Mon, 3 July 2023
अकादमिक दृष्टि से छात्र अपने रुचि के अनुसार पढ़ाई करते हैं।
कुछ छात्र ग्रेजुएशन तक पढ़ते हैं तो कुछ अपनी पढ़ाई ग्रेजुएशन के बाद भी जारी रखते हैं।
ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना महत्वपूर्ण होता है।
इस बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के ओपन स्कूल DU SOL के पीजी कोर्सों के लिए एडमिशन शुरू हो गए हैं।
यहां पढ़ाई के विकल्प में एमबीए, एम.ए. हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत और एमकॉम जैसै कोर्स हैं।
आवेदन प्रक्रिया डीयू एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर 15 अगस्त तक पूरी की जा सकती है।
वेबसाइट पर जाने के बाद पीजी एडमिशन पोर्टल पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्टर, लॉग इन कर जिस कोर्स में एडमिशन लेना है उसका चयन करें।
उसके बाद सभी जानकारी भरें और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
अंत में फीस भरें और पंजीकरण पूर्ण होने पर भविष्य संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।
ये हैं कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में करिअर बनाने के लिए टॉप संस्थान