कितनी पढ़ी-लिखी हैं सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल? दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल काफी सुर्खियों में हैं सुनीता केजरीवाल के सुर्खियों में आने के बाद से उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात चर्चा में आ रही है ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुनीता केजरीवाल पढ़ाई में अच्छी थी रिकॉर्ड्स के मुताबिक उन्होंने जुलॉजी विषय से ग्रेजुएशन की है उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास की और इंडियन रेवेन्यू सर्विसेस ज्वॉइन की साल 1994 बैच की आईआरएस ऑफिसर सुनीता केजरीवाल ने आईटी डिपार्टमेंट में 22 साल तक अपनी सेवा दी सुनीता केजरीवाल ने साल 2016 में उन्होंने वीआरएस ले लिया और पॉलिटिक्स में पति को सपोर्ट करना शुरू किया .