Delhi CM: अब तक किस-किस ने संभाली दिल्ली सीएम की कुर्सी? देखें पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Sat, 8 February 2025

Image Credit : Amar Ujala Graphics
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ चुके है, भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद फिर से दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है
Image Credit : Amar Ujala Graphics
बीजेपी को 48 सीटों में जीत मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई
Image Credit : Amar Ujala Graphics
अगर आप जानना चाहते हैं कि अब तक दिल्ली के कितने मुख्यमंत्री रहे हैं और किसने कितने साल तक शासन किया, तो यह लिस्ट आपके लिए है
Image Credit : Freepik

चौधरी ब्रह्म प्रकाश (1952-1955)

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश थे, वे कांग्रेस पार्टी से थे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे

Image Credit : Social Media

गुरुमुख निहाल सिंह (1955-1956)

दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुमुख निहाल सिंह ने थोड़े समय के लिए मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन जल्द ही दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद खत्म कर दिया गया

Image Credit : Social Media

मदन लाल खुराना (1993-1996)

दिल्ली में 1993 में फिर से मुख्यमंत्री प्रणाली लागू होने के बाद बीजेपी के मदन लाल खुराना पहले मुख्यमंत्री बने, उन्होंने 1993 से 1996 तक पद संभाला

Image Credit : Social Media

साहिब सिंह वर्मा (1996-1998)

मदन लाल खुराना के बाद बीजेपी के साहिब सिंह वर्मा ने 1996 से 1998 तक मुख्यमंत्री का पद संभाला, इस बार उनके बेटे प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को 4089 मतों से हराया

Image Credit : Social Media

सुषमा स्वराज (1998)

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज बनीं, उन्होंने 1998 में केवल कुछ महीनों के लिए पद संभाला था

Image Credit : Social Media

शीला दीक्षित (1998-2013)

दिल्ली की सबसे लंबे समय तक रहने वाली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (कांग्रेस) रहीं,  उन्होंने 1998 से 2013 तक 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया

Image Credit : Social Media

अरविंद केजरीवाल (2013-2014, 2015-2024)

2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन केवल 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया, बाद में 2015 और 2020 में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री बने

Image Credit : Social Media

आतिशी(2024-25)

बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं

Image Credit : Social Media

वित्त मंत्री के बजट पेश करते ही बन जाएगा एक नया रिकॉर्ड

ANI
Read Now