अमर उजाला
Sat, 8 February 2025
दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश थे, वे कांग्रेस पार्टी से थे और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे
दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुमुख निहाल सिंह ने थोड़े समय के लिए मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन जल्द ही दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद खत्म कर दिया गया
दिल्ली में 1993 में फिर से मुख्यमंत्री प्रणाली लागू होने के बाद बीजेपी के मदन लाल खुराना पहले मुख्यमंत्री बने, उन्होंने 1993 से 1996 तक पद संभाला
मदन लाल खुराना के बाद बीजेपी के साहिब सिंह वर्मा ने 1996 से 1998 तक मुख्यमंत्री का पद संभाला, इस बार उनके बेटे प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को 4089 मतों से हराया
दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज बनीं, उन्होंने 1998 में केवल कुछ महीनों के लिए पद संभाला था
दिल्ली की सबसे लंबे समय तक रहने वाली मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (कांग्रेस) रहीं, उन्होंने 1998 से 2013 तक 15 साल तक दिल्ली पर शासन किया
2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन केवल 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया, बाद में 2015 और 2020 में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और मुख्यमंत्री बने
बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आतिशी ने 21 सितंबर 2024 को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं
वित्त मंत्री के बजट पेश करते ही बन जाएगा एक नया रिकॉर्ड