अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
दिल्ली की कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी एक बार फिर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं
रमेश बिधूड़ी ने टिकट फाइनल होने के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, आलोचना होने के बाद बिधूड़ी ने विवादित बयानों के लिए खेद प्रकट किया
आइए एक नजर डालते हैं कितने पढ़े-लिखें हैं रमेश बिधूड़ी...
रमेश बिधूड़ी का जन्म 18 जुलाई 1961 को दक्षिण दिल्ली स्थित तुगलकाबाद में रामरिख और चरतो देवी के घर हुआ था
रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज (एम) से बी.कॉम में स्नातक की पढ़ाई पूरी की
इसके बाद मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से LAW (LLB) में अपनी डिग्री पूरी की
बिधूड़ी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की जब उन्हें शहीद भगत सिंह कॉलेज का सेंट्रल काउंसलर और दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के लिए चुना गया
बिधूड़ी 2003 में पहली बार तुगलकाबाद से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए
रमेश बिधूड़ी 3 बार के विधायक और 2 बार के दक्षिण दिल्ली से सांसद रहे चुके है
विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, जानें कौन कर सकता है आवेदन