अमर उजाला
Fri, 24 June 2022
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी cuet 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून, 2022 को समाप्त होगी।
छात्रों को 23 जून और 24 जून को परीक्षा के लिए आवेदन करने का विशेष मौका दिया गया है।
छात्र cuet.samarth.ac.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
अब तक सीयूईटी यूजी, 2022 के लिए 9,50,804 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है।
सीयूईटी के माध्यम से कुल 86 विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
CUET 2022 का आयोजन 15 जुलाई से लेकर 10 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा।
आवेदन की संख्या के मुताबिक CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है।
सीबीएसई कब जारी करेगा 10वीं-12वीं के परिणाम