कितने पढ़े लिखें हैं छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय? छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है भाजपा ने छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम का ऐलान भी कर दिया है पार्टी ने छत्तीसगढ़ में नए सीएम के पद पर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगाई है इससे पहले विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष थे विष्णुदेव साय का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव में हुआ विष्णुदेव साय एक किसान परिवार से तालुक्क रखते हैं विकिपीडिया के अनुसार, विष्णुदेव साय कक्षा 12वीं तक पढ़े हुए हैं उनकी स्कूली शिक्षा जसपुर के कुनकुरी स्थित लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई है .