क्या होते हैं सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल? अंतरिक्ष में कोई भी सैटलाइट भेजने के लिए लॉन्चिंग व्हीकल का इस्तेमाल किया जाता है ये एक प्रकार के रॉकेट होते हैं, जिनकी मदद से सैटलाइट लॉन्च किए जाते हैं आम बोलचाल में आप इन्हे रॉकेट के नाम से जानते होंगे ये तीन प्रकार के होते हैं- PSLV, GSLV और SSLV अभी तक अंतरिक्ष अभियानों में ज्यादातर पोलर सैटलाइट लॉन्चिंग व्हीकल (PSLV) और जियोसिंक्रनाइज लॉन्चिग व्हीकल (GLSV) इस्तेमाल होते हैं स्मॉल सैटलाइट लॉन्चिंग व्हीकल (SSLV) को छोटे सैटलाइट भेजने के लिए ईजाद किया गया अलग-अलग उद्देश्यों के हिसाब से इनका इस्तेमाल होता है .