चंद्रयान-3 से आम आदमी को क्या फायदा होगा? चंद्रयान-3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया था इसे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया था यह 5 अगस्त, 2023 को लूनार ऑर्बिट में पहुंचा था चंद्रयान-3 23 अगस्त शाम 06:04pm बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा क्या आपके मन में भी यह सवाल है कि आखिर चंद्रयान-3 से आम आदमी को क्या फायद होगा? दरअसल, चंद्रयान और मंगलयान जैसे यानों में लगे यंत्रों का इस्तेमाल बाद में मौसम और संचार संबंधी सैटेलाइट्स में होता है इनका इस्तेमाल रक्षा संबंधी सैटेलाइट्स और नक्शा बनाने वाले सैटेलाइट्स में होता है इससे देश के लोगों की भलाई का काम होता है संचार व्यवस्थाएं विकसित करने में मदद मिलती है और निगरानी आसान हो जाती है .