माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, छ्त्तीसगढ़ यानी CGBSE ने कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के परिणामों को जारी कर दिया है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में कुल 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। दसवीं कक्षा में कुल 74.23 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बारहवीं कक्षा में कुल 79.30 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। एक बार फिर से लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराने का एलान किया है।