Board: सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में क्या है अंतर? यहां समझिए फर्क
अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
Image Credit : Amar Ujala Graphics
हर अभिभावक का सपना होता है कि उनका बच्चा अच्छे स्कूल में पढ़ाई करे और अपना भविष्य उज्जवल बनाए।
Image Credit : Freepik
देश में प्रमुख रूप से तीन बोर्ड्स हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रचलित हैं- स्टेट बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड।
Image Credit : Adobe Stock
आइए जानते है इन तीनों बोर्ड में क्या अंतर है...
Image Credit : Adobe Stock
स्टेट बोर्ड: यह हर राज्य का अपना बोर्ड होता है, जो राज्य की भाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी शिक्षा प्रदान करता है।
Image Credit : Freepik
सीबीएसई बोर्ड: यह बोर्ड देशभर में प्रसिद्ध है और मुख्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देता है। सीबीएसई का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाता है और यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मददगार साबित हो सकता है। यदि आपका बच्चा किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहता है, तो यह बोर्ड एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
आईसीएसई बोर्ड: इस बोर्ड में अंग्रेजी को अधिक महत्व दिया जाता है। यदि आपका बच्चा अपनी अंग्रेजी भाषा की समझ को मजबूत करना चाहता है, तो आईसीएसई बोर्ड एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Image Credit : freepik
हालांकि, यह सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने बच्चे की रुचि और उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बोर्ड का चयन करें।
Image Credit : Freepik
Padma Award: पद्म पुरस्कार पाने वालों को क्या सुविधाएं मिलती हैं?