CBSE: फरवरी से बोर्ड परीक्षा, 10वीं-12वीं के छात्र जरूर जान लें ये 10 बातें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है ऐसे में आइए जानते हैं 10 जरूरी बातें, जिनका ध्यान छात्रों को बोर्ड परीक्षा के दौरान रखना बेहद जरूरी है: 1. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी, खास बात यह है कि इस बार 10वीं की परीक्षाएं दो बार होनी हैं 2. कक्षा 9-10 और 11-12 को मिलाकर दो वर्षीय कार्यक्रम माना जाएगा 3. हर साल 10वीं और 12वीं में Internal Assessment अनिवार्य होगा, इसके बिना रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा 4. परीक्षा में शामिल होने के लिए कम से कम 75% अटेंडेंस जरूरी है 5. कक्षा 12 के छात्र एक अतिरिक्त विषय चुन सकते हैं, जिसकी पढ़ाई दो साल तक करना अनिवार्य है 6. स्कूल में जिस विषय के लिए शिक्षक, लैब या संसाधन उपलब्ध नहीं हैं, उसे छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं ले सकेंगे 7. कक्षा 10 के छात्र अधिकतम दो अतिरिक्त विषय ले सकते हैं और उनकी पढ़ाई भी दो वर्षों तक करनी होगी 8. यदि किसी अतिरिक्त विषय में कंपार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट मिलता है, तो छात्र प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं 9. यदि कोई विद्यार्थी इन नियमों का पालन नहीं करता, तो उसे अतिरिक्त विषय की परीक्षा प्राइवेट उम्मीदवार के रूप में देने की अनुमति नहीं मिलेगी 10. परीक्षा के दौरान मोबाइल, स्मार्टवॉच, पेन ड्राइव या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा हॉल में लाना सख्त मना है। .