सीबीएसई ने बदली मार्किंग स्कीम, अब एग्जाम में नहीं मिलेगी ये सुविधा 10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड परीक्षा डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले सीबीएसई ने मार्किंग स्कीम में बड़ा बदलाव किया है अब छात्रों को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा इस बात की जानकारी सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी परीक्षा का शेड्यूल जाटी होने के बाद सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यदि किसी छात्र ने बोर्ड परीक्षा के लिए कुल पांच विषयों का चयन किया है तो किसी कॉलेज या संस्थान में दाखिला लेते वक्त वह अपने टॉप विषयों के अंकों के आधार पर दाखिला ले सकेगा .