CBSE: एडमिट कार्ड में हुई ये गलती, तो नहीं दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी का सकता है दोनों क्लासेस के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली है स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें कुछ जरूरी चीजें जरूर देख लेनी चाहिए, नहीं तो परीक्षा में दिक्कत हो सकती है रेगुलर स्टूडेंट्स को उनके एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेंगे, वहीं प्राइवेट स्टूडेंट्स को इसे खुद बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा छात्र अपने रोल नंबर, जन्मतिथि समेत मांगी गई जानकारी भरकर कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड में स्टूडेंट को नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, एग्जाम डेट, सब्जेक्ट्स और अन्य जरूरी जानकारियां अच्छी तरह चेक करनी चाहिए अगर कहीं स्पेलिंग या कोई और गड़बड़ी है, तो उसके बारे में तुरंत अपने स्कूल को बताकर सुधार के लिए भेजें इसके अलावा ये देखना जरूरी है कि आपके एडमिट कार्ड पर आपके स्कूल प्रिंसिपल का सिग्नेचर है या नहीं गाइडलाइन के अनुसार एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर न होने पर छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी .