देश में एक बार पेश हुआ था 'ब्लैक बजट', ये इस साल की बात है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया इससे पहले इसी साल फरवरी में निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिर बजट पेश किया था क्या आप जानते हैं एक बार देश में 'ब्लैक बजट' भी पेश किया गया था...? भारत में अब तक सिर्फ एक बार, 1973 में ब्लैक बजट पेश किया गया था ब्लैक बजट उसे कहते हैं जिसमें सरकार को खर्च में कटौती करने की नौबत आए इसके पीछे एक बड़ी वजह 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की वजह से खर्च बढ़ना था तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार में वित्त मंत्री यशवंत राव बी चव्हाण ने ब्लैक बजट पेश किया था सरकार ने ब्लैक बजट में 550 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था .