अमर उजाला
Fri, 31 March 2023
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में मो. रुमान अशरफ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उसने कहा कि बिहार का टॉपर बनकर काफी खुशी मिल रही है। इसमें माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों का योगदान रहा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में नम्रता कुमारी सेकेंड टॉप किया है। उन्हें 486 अंक प्राप्त हुए हैं। वह निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय शाहपुर पटी की छात्रा हैं।
बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणामों की मेरिट सूची में शीर्ष पांच पायदान पर कई विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
बिहार बोर्ड 2023 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में शीर्ष 10 स्थानों पर करीब 20 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट में बेटियों ने बेटों का जबरदस्त टक्कर दी है।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने घोषणा की है कि वह मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा के टॉपर्स को सम्मानित करेगा।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी, 2023 में 14 से लेकर 22 तारीख तक किया गया था।
बिहार बोर्ड Matric Result 2023 कैसे करें चेक?