अमर उजाला
Tue, 13 December 2022
सभी परीक्षार्थियों को संबंधित विषय के लिए अपनी पूर्व तैयारी के आधार पर पहले पढ़े गए टॉपिक्स को रिवाइज करना शुरू कर देना चाहिए।
आपने पहले या अभी तक जितना पाठ्यक्रम पढ़ लिया है या रोज पढ़ रहे हैं, तो उसके छोटे-छोटे बिंदुओं में नोट्स बना लें। क्योंकि, अंतिम समय में पूरी किताब पढ़ पाना आसान नहीं होता और इसमें समय भी बहुत खराब होता है।
ऐसे में नोट्स काम आएंगे। महत्वपूर्ण बिंदुओं के छोटे-छोटे प्वॉइंट्स में नोट्स बना लेने से परीक्षा के ऐन वक्त पहले आपको क्विक रिवीजन करने में बहुत मदद मिलेगी।
परीक्षा के लिए छोटे-छोटे नोट्स तैयार करने के लिए संबंधित विषय की पुस्तक में से संबंधित चैप्टर की प्रस्तावना और सारांश के जरिये तैयार कर सकते हैं।
आप जिस भी विषय की तैयारी करो, उसके प्रमुख टॉपिक का कॉन्सेप्ट क्लीयर जरूर कर लें। आवश्यकता हो तो विद्यार्थी परीक्षार्थी पर अपने शिक्षकों से सलाह लें।
कैसे होती है IAS अधिकारियों की पदोन्नति?