अमर उजाला
Mon, 24 April 2023
इंटरमीडिएट की परीक्षा पीसीबी से पास कर चुके हैं तो आपके पास करिअर के क्या मौके हैं? आइए जानते हैं।
12वीं PCB से करने वाले ज्यादातर छात्र डॉक्टर या फार्मासिस्ट बनना चाहते हैं। इसके लिए आप MBBS, BDS, आदि कर सकते हैं।
इसके अलावा आप बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी भी कर सकते हैं। ये ट्रेंडिंग करिअर में से एक है और इसमें कंपटीशन भी ज्यादा नहीं है।
12वीं पीसीबी के बाद आपको अस्पताल, साइंस लैब, रिसर्च इंस्टीट्यूट, आदि में नौकरी मिल सकती है। आप अपना क्लीनिक खोलकर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं।
आप अगर 12वीं पीसीबी के बाद जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं तो आप पैरामेडिकल कोर्स कर सकते हैं। ये जॉब ओरिएंटेड कोर्स होते हैं। इसकी फीस और अवधि दोनों मुख्यत: कम होती है।
12th PCB के बाद कुछ प्रमुख कोर्स हैं, जिन्हें आप करके अपना करिअर बना सकते हैं इनमें...
बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS),बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS), बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (BUMS) आदि कोर्स शामिल हैं।
नीट यूजी परीक्षा में सफलता दिलाएंगे ये टिप्स