बोर्ड एग्जाम्स में सफलता दिलाने में मदद करेंगे ये 8 टिप्स, अभी करें फॉलो एग्जाम स्ट्रेस को कम करने के लिए अपना स्टडी पैटर्न बदलने की जरूरत होती है टाइमटेबल बनाएं और उसे लगातार फॉलो करें, विषय को रटने के बजाय समझ कर याद करें अपने सिलेबस के शॉर्ट नोट्स तैयार कर लें, अगर आपको कोई विषय कम पसंद है या मुश्किल लगता है तो उस पर ज्यादा मेहनत करें बोर्ड परीक्षा को बोझ समझकर नहीं, चुनौती समझकर स्वीकार करें नोट्स तैयार करते समय हेडिंग और सब-हेडिंग पर ध्यान दें आप हाइलाइटर्स या चार्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं याद किए हुए विषयों को लिखकर प्रैक्टिस करें टॉपिक से संबंधित कोई कहानी बना लें, ताकि पढ़ाई का एक वृतांत बन जाए और याद करने में परेशानी न हों ..