अमर उजाला
Sat, 9 September 2023
यूपीएससी, एसएससी सहित सभी तरह की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय पहले से ग्रुप स्टडी करने से कई तरह के लाभ हो सकते हैं
ग्रुप स्टडी करने से आपको दूसरो से बातचीत करने और व्यस्त रहने में मदद मिलती है, टॉपिक्स पर चर्चा करने से उसे समझना और दूसरों को समझाना आसान हो जाता है
अपने साथियों के साथ चर्चा और बहस में शामिल होने से मुश्किल विषयों से जुड़े ज्ञान में वृद्धि होती है
पढ़ते समय अगर कोई टॉपिक समझ में नहीं आता है तो ऐसे में अपने साथियों की मदद ले सकते हैं, इससे आपका समय भी बचेगा
ग्रुप स्टडी से आपके संचार और पारस्परिक कौशल में सुधार हो सकता है, ये कौशल अकादमिक और आपके भविष्य के करियर दोनों में मूल्यवान हैं
अपने साथियों को कोई टॉपिक समझाने से आपकी उस टॉपिक पर समझ मजबूत होती है
तनाव की स्थिति में आप अपने साथियों के साथ की मदद से इस सिचुएशन से बच सकते हैं
ग्रुप स्टडी करने से पढ़ाई का माहौल मिलता है, जिससे आप आसानी से पढ़ पाते हैं
बहुत कम लोग जानते हैं भारत के ये नाम, क्या आपको पता हैं?