योगी आदित्यनाथ, बाबा बालकनाथ... जानिए क्या है 'नाथ' संप्रदाय राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की चर्चा में बाबा बालकनाथ का नाम सुर्खियों में है बाबा बालकनाथ उसी नाथ संप्रदाय से हैं, जिससे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ संबंधित हैं हठ योग पर आधारित इस संप्रदाय की कई खास बातें हैं, जैसे इसे मानने वालों का दाह संस्कार नहीं होता, वे समाधि लेते हैं इसमें योगी बनने के लिए लंबा समय एकांतवास में बिताना होता है, इस दौरान खानपान पर गहरा नियंत्रण रखा जाता है हिंदू धर्म में मोटे तौर पर 4 संप्रदाय हैं- वैष्णव, वैदिक, शैव और स्मार्त। नाथ संप्रदाय शैव की एक शाखा है भगवान शंकर को इस संप्रदाय की परंपरा शुरू करने वाला माना जाता है योगी को बिना सिले और भगवा कपड़े पहनने होते हैं, हालांकि अब सिले हुए वस्त्र भी चलन में हैं दीक्षा के दौरान लोग योग और अग्नि से खुद को पवित्र बनाते हैं .