Election 2023: आजादी से पहले किसे था वोट डालने का अधिकार? लोकतंत्र में चुनाव का बहुत महत्व है, जिसका अधिकार हमें आजादी के बाद मिला आजादी के पहले कुछ खास लोग जो ईस्ट इंडिया कंपनी को टैक्स अदा किया करते थे ऐसे जमीदारों और साहूकार लोगों को ही वोट डालने का अधिकार था संविधान लागू होने के पूर्व भारत में 1935 के "गवर्नमेंट ऑव इंडिया एक्ट" के अनुसार केवल 13 प्रति शत जनता को मताधिकार प्राप्त था मतदाता की अर्हता प्राप्त करने की बड़ी बड़ी शर्तें थीं केवल अच्छी सामाजिक और आर्थिक स्थिति वाले नागरिकों को मताधिकार प्रदान किया जाता था इस लिस्ट में खासतौर पर वे लोग हुआ करते थे जिनके कंधों पर विदेशी शासन टिका हुआ था .