Article 370: क्या कोई सरकार फिर से लागू कर सकेगी JK में धारा 370? सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार के उस फैसले को सही ठहराया, जिसमें सरकार ने जम्मू कश्मीर में लागू आर्टिकल 370 की शक्तियां छीन ली थीं कोर्ट ने कहा सरकार का फैसला सही था, लेकिन उसे लागू करने का तरीका गलत था 5 अगस्त 2019, ये जम्मू कश्मीर के इतिहास का सबसे खास दिन था इसी दिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 विधेयक को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में पेश किया इसे उसी दिन पारित कर दिया गया, जिसके बाद जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिन गया, लेकिन क्या भविष्य में कोई सरकार इसे फिर से लागू कर सकती है? अब किसी भी सरकार के लिए इसे दोबारा लागू करना संभव नहीं होगा अगर 370 (3) होता तो भविष्य में कोई सरकार इसे फिर से लागू कर सकती थी, लेकिन अब अगर कोई सरकार ऐसा करना चाहे तो उसे अनुच्छेद 368 के रास्ते जाना होगा जिसके लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत और पचास प्रतिशत विधानसभाओं की मंजूरी चाहिए जो कि असंभव लगता है .