अमर उजाला
Tue, 27 December 2022
आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति के पहले वर्ष में लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलते रहते हैं। इसके पश्चात उन्हें एक उपखंड (Sub-division) सौंप दिया जाता है।
शुरुआती तौर पर आईएएस को सब डिवीजनल ऑफिसर (SDO), सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM), चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) जैसे पदों पर नियुक्त किया जाता है।
प्रत्येक दो वर्ष कार्य कर लेने के बाद उनका ट्रांसफर एक जिले से दूसरे जिले में किया जाता है। वहीं, अवर सचिव (Under Secretary) के तौर पर प्रशिक्षण के लिए 18 माह के लिए सचिवालय भेजा जाता है।
इसके बाद जिला कलेक्टर (District Collector) या जिला मजिस्ट्रेट (District Magistrate), डिप्टी कमिश्नर (DC) या डिवीजनल कमिश्नर के पद पर नियुक्ति मिलती है।
हालांकि, इनकी नियुक्ति किसी स्वायत्त संगठन, सार्वजनिक उपक्रम, वर्ल्ड बैंक, एशियाई डेवलपमेंट बैंक जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी की जा सकती है। वहीं, मंत्रालयों में सचिव भी नियुक्त होते हैं।
एंबुलेंस पर ECNALUBMA क्यों लिखते हैं?