अमर उजाला
Mon, 26 December 2022
एंबुलेंस की अंग्रेजी में स्पेलिंग वैसे तो AMBULANCE होती है। लेकिन गाड़ियों पर यह हमेशा उल्टा यानी ECNALUBMA लिखा जाता है। क्या आपको इसके पीछे का कारण पता है?
दरअसल गाड़ियों में साइड और रियर व्यू मिरर होते हैं जो इमेज को उल्टा दिखाते हैं। ऐसे में एंबुलेंस भी अगर सीधा लिखा होगा तो वह मिरर में उल्टा दिखाई देगी, ऐसे वाहन चालकों को एंबुलेंस पढ़ने में कठिनाई होती है।
एंबुलेंस उल्टा लिखा होने के कारण मिरर में सीधा दिखाई देता है और इससे आगे चल रहे वाहन के चालक को एंबुलेंस पढ़ने में आसानी होती है।
जिससे गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति भी पीछे से आ रही एंबुलेंस को तुरंत आगे निकलने का रास्ता दे सकते हैं।
इससे एंबुलेंस के आवागमन में सुविधा रहती है। वह ट्रैफिक जाम में फंसने से भी बच जाती है और रोगी को समय से अस्पताल पहुंचा पाती है।
Year Ender 2022: चर्चा में रहे ये आईएएस अधिकारी