कब होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा? पढें एनटीए का हालिया नोटिस ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में सत्र 2025-26 में छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए विंडो उपलब्ध करवा दी गई है प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 जनवरी, 2025 तक आवेदन किया जा सकता है इंफोर्मेशन बुलेटिन में बदलाव को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया गया है इंफोर्मेशन बुलेटिन में लिखा था कि प्रवेश परीक्षा 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी, लेकिन अब इस संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है नोटिस में कहा गया है कि एनटीए परीक्षा की तारीख को बाद में जारी करेगा परीक्षा की तारीख अभी नहीं आई है, लेकिन परीक्षा पेन पेपर मोड में होगी दरअसल, एनटीए की प्रस्तावित तारीख कई बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा की तारीखों से टकरा सकती थी इसके चलते अभी तक परीक्षा की तारीख को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है .