AIBE 19: अखिल भारतीय बार परीक्षा पास करने के लिए लाने होंगे इतने अंक बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा का आयोजन हाल ही में किया था बीसीआई ने एक सप्ताह के इंतजार के बाद, आखिरकार 19वीं बार परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा, जिससे संबंधित तिथियां जल्द ही सूचित की जाएंगी बीसीआई की ओर से समीक्षा कराने जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी अखिल भारतीय बार परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 45 फीसदी अंक हासिल करने होंगे एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को इस परीक्षा को पास करने के लिए 40 फीसदी अंक हासिल करने होंगे .