अमर उजाला
Mon, 14 October 2024
आप भी दुनिया की सुंदरता और मानवता की फोटो शौक या लाइक के लिए क्लिक करते हो।
यूनियन ऑफ लाइट्स (यूओएल) ‘जूम वर्ल्ड फोटो अवॉर्ड्स’ आयोजित कर रहा है। इसमें आप अपनी खींची तस्वीरें भेज सकते हैं।
जिसमें फोटोग्राफी के जरिये दुनिया की सुंदरता और मानवता को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता की थीम 'मल्टी-कैटगरीज' है।
आवेदकों को पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रविष्टि के लिए एक पेड़ लगाने का संकल्प भी लेना होगा।
प्रतिभागी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। प्रतियोगिता 12 श्रेणियों में बांटी गई है।
सभी श्रेणियों के चयनित विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप एक हजार डॉलर की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionoflights.com पर जाकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है ब्रिटेन का शॉर्ट-टर्म स्टडी वीजा और किन्हें मिलता है?