अमर उजाला
Wed, 2 October 2024
2 अक्तूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है, महात्मा गांधी को देश का राष्ट्रपिता कहा जाता है
गांधीजी ने देश को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, इसलिए उन्हें राष्ट्रपिता और बापू जैसे कई नामों से पुकारा जाता है
क्या आपको मालूम है बापू कितने पढ़े-लिखे थे? आइए आज जानते हैं कि बापू के पास कौन सी डिग्री थी
गांधी जी की पढ़ाई की शुरूआत पोरबंदर से हुई थी, पढ़ाई में वे औसत दर्जे के छात्र थे
11 वर्ष की आयु में उनका एडमिशन राजकोट के अल्फ्रेड हाईस्कूल में हुआ था, वर्तमान में यह स्कूल संग्रहालय में तब्दील हो चुका है
महात्मा गांधी ने स्कूली पढ़ाई के बाद भावनगर के सामलदास आर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी
बाद में गांधी जी लॉ की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए थे
उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से लॉ की डिग्री हालिस की
कितनी पढ़ी लिखी हैं कैंसर से जंग लड़ रहीं हिना खान?