कितना पढ़े-लिखे हैं 12वीं फेल के असली हीरो IPS मनोज शर्मा? विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल (12th Fail) इन दिनों काफी चर्चा में है, यह फिल्म 2005 बैच के IPS मनोज शर्मा से प्रेरित है IPS मनोज शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बिलगांव में हुआ था घर की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं थी, इसलिए इनकी पढ़ाई गांव के ही स्कूल से हुई थी मनोज शुरुआत से पढ़ाई में बहुत ज्यादा अच्छे नहीं थे, वे 9वीं और 10वीं में थर्ड क्लास से पास हुए थे, लेकिन 12वीं में फेल हो गए थे 12वीं में फेल होने के बाद उन्होंने लोगों के बहुत ताने सुने, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची, इसलिए उन्होंने फिर से 12वीं की परीक्षा दी इसके बाद उन्होंने कॉलेज में दाखिला लिया और यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली पहुंच गए उन्होंने खर्च निकालने के लिए आटा चक्की पर काम किया दिल्ली में बड़े लोगों के कुत्ते घुमाए और रेस्टोरेंट में भी काम किया इसी दौरान उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया। प्यार होने के बाद उनका हौसला और बुलंद हो गया और उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज शर्मा ने यूपीएससी में 121 रैंक हासिल की थी, वर्तमान में ये CISF में DIG हैं .